व्याख्याता मोना हीराधर के निधन पर संघ ने व्यक्त की संवेदना!

बिलासपुर

ब्यूरो- छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एमएलबी स्कूल बिलासपुर में पदस्थ व्याख्याता मोना हीराधर के असामयिक निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

महारानी लक्ष्मी बाई उत्तर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में पदस्थ व्याख्याता तथा छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के बिलासपुर शाखा के जिला उपाध्यक्ष मोना हीरा धर के असामयिक निधन होने पर छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संघ के प्रांत अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि हीराधार मैडम अपने दायित्व के प्रति जहां सजग रहती थीं ।वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी ।इतना ही नहीं संगठन के हर कार्यों में भी वो अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए संगठन को मजबूत करने में जुटी रहती थी। उनके निधन से संघ को अपूरणीय क्षति हुई है। संघ के प्रांत अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित राजीव वर्मा, गोवर्धन झा ,सुरेश अवस्थी, प्रहलाद नागरीया,जितेंद्र शुक्ला, एमसी राय,अश्वनी मिश्रा, डीआर वर्मा, वेद प्रकाश शुक्ला, रेखा गुल्ला,सौरभ सक्सेना, शैलेश शर्मा ,रामदत्त गौरहा,अरविंद कौशिक ,अरविंद चंदेल, रवि दुबे, नरेंद्र राजपूत, निरंजन पांडेय, श्याम राव, सुनील कश्यप,विश्राम निर्मलकर सहित अन्य ने श्रद्धांजलि दिये।

READ MORE:  मोहन वाटिका बन रहा कोरोना का प्रमुख स्रोत,फिर दिए दो कोरोना मरीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *