बेलपान को घोषित किया गया केटनमेन्ट जोन घोषित

मस्तूरी

सूरज सिंह-कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद ग्राम बेलपान को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है।इसकी सीमाएं सील कर एक किलोमीटर तक के क्षेत्र को बफर क्षेत्र भी घोषित कर दिया गया है ।इसका आदेश मस्तूरी इंसिडेंट कमांडर ने जारी किया है।

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम बेलपान में कोरोना मरीज के पॉजिटिव पाए जाने के बाद गाँव को कंटेन्मेंट ज़ोन घोषित कर दिया गया है।इसकी उत्तर-दक्षिण,पूर्व-पश्चिम की सीमाएं सील कर दी गयी है और एक किलोमीटर का क्षेत्र बफर जोन घोषित कर दिया गया है।इस दौरान गाँव मे सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।किसी भी प्रकार के आवागमन पर रोक रहेगी केवल मेडिकल इमरजेंसी में ही आना जाना किया जा सकेगा।आवश्यक वस्तुएं घर पहुंच सेवा के माध्यम से ढ़ी जाएंगी।पुलिस के द्वारा लगातार पेट्रोलिंग भी किया जाएगा।

READ MORE:  अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के साथ हुई मारपीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *