झाड़ फूंक के बहाने की छेड़छाड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

मस्तूरी

सूरज सिंह-झाड़ फूंक के बहाने महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के वेद परसदा ग्राम का है।आरोपी झाड़ फूंक के बहाने महिला के शरीर पर इधर उधर छूने का प्रयास कर रहा था।

मस्तुरी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जून 2020 को वेद परसदा की रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है,कि ग्राम वेद परसदा में ही रहने वाले अर्जुन दास मानिकपुरी पिता पंचकौर दास मानिकपुरी उम 60 साल ने झाड़ फूंक के बहाने महिला और उसके पति को घर बुलाया और दोनों की आंख पर पट्टी बांधकर महिला को जमीन में लेटा दिया और उसके अंगवस्त्रो को खोलने लगा तथा शरीर मे भी इधर उधर हाथ फेरने लगा।इससे महिला घबरा गयी और अपने पति को सारी बात बताई।उसके बाद प्रार्थिया ने परिवार वे सदस्यों के साथ मस्तूरी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया।पुलिस में महिला की रिपोर्ट के आधार पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी को तत्परता से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मस्तुरी फैजुल शाह के नेतृत्व में सउनि हेमसागर पटेल,विनोद केवट,योगेन्द्र खुंटे, दीपक साहू का सराहनीय भूमिका रहा

READ MORE:  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा के द्वारा निकाली गयी मोटरसाइकिल रैली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *