कोरोना वैक्सीन का 11480 डोज पहुँचा बिलासपुर, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को पहले लगेगी वैक्सीन।

बिलासपुर

ब्यूरो –

कोरोना वैक्सीन का 11480 डोज पहुंचा बिलासपुर

16 जनवरी से प्रदेश में शुरू होगा वैक्सीनेशन

55 केंद्रों में लगाया जाएगा टीका

प्रदेश में कोरोना वैक्सीन पहुंच चुकी है।बिलासपुर जिले में कोरोना वैक्सीन का 11 हजार 480 डोज पहुंच गया है।लेकिन पंजीकृत लोगो की तुलना में यह संख्या कम होने की वजह से पहले तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को टीके लगाये जायेंगे।जिले में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से होने जा रहा है।
16 जनवरी से पूरे राज्य में कोविड की वैक्सीन लगनी शुरू हो कर्मी को टीका लगाया जाना है। बिलासपुर में 18,508 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया है| यहां अभी मात्र 11480 डोज कोविड वैक्सीन ही पहुंची है। कम मात्रा वैक्सीन पहुंचने के चलते सीएमएचओ डॉ. प्रमोद महाजन और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनोज सैम्युअल ने यह निर्णय लिया है कि पहले तृतीय और चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाए।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनोज सैम्युअल ने बताया ‘’कोविड वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी हो चुकी है। बनाए गए सभी 55 वैक्सीनेशन सेंटरों में इसे लगाया जाएगा। रायपुर से जो 11480 डोज वैक्सीन बिलासपुर पहुंची है उसे डिवीजनल वैक्सीन स्टोर में 2-8 डिग्री तापमान के बीच रखा गया है। डब्ल्यूएचओ की टीम शुक्रवार को डिवीजनल वैक्सीन स्टोर को निरीक्षण करेगी।इसके बाद तय व्यवस्था के तहत इस वैक्सीन को अलग-अलग क्षेत्र के मुताबिक डिस्टीब्यूट करके दूसरे ड्रग वेयर हाउस में भेजा जाएगा, जिससे इसे आसानी समय रहते वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाया जा सके।‘’

छोटे कर्मचारियों को लाभ देने की प्लानिंग

डॉ. सैम्युअल ने बताया ‘’ कलेक्टर और सीएमएचओ के निर्देश पर ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि विभाग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सबसे पहले इस वैक्सीन से लाभान्वित हों। उन्होंने बताया कि कोविन एप उनके द्वारा रजिस्टर किए गए नामों को शतप्रतिशत एक साथ उठाएगा। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि इन नामों में अधिक से अधिक उन लोगों प्राथिमका मिले, जो तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के हैं। जब तक इन 11480 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि शेष लोगों के लिए भी वैक्सीन की खेप आ जाएगी, इससे उन्हें भी कोविड का टीका लगाया जा सकेगा।

READ MORE:  जनपद पंचायत पथरिया के सरपंचों ने चुने अपने संघ के पदाधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *