मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर बाँटे गए सेनेटरी पेड!

सुरज सिंह

मस्तुरी

अंतरराष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में हंगर फ्री बिलासपुर एवं सौम्य एक नई उड़ान के सामूहिक तत्वाधान में शहर के विभिन्न जगहों में रोके गये प्रवासी मजदूर जिनमे महिलाओ को सैनिटरी पैड एवं साबुन का वितरण किया गया। साथ ही इसके उपयोग एवं फायदे भी बताये गये।संस्था प्रमुख चुन्नी मौर्य ने इस विषय पर अपनी बात रखते हुवे बताया कि मासिक धर्म के समय साफ सफाई एवं स्वच्छता सबसे महत्वपूर्ण है ।साथ ही इस समय होने वाले दर्द से बचने के लिए योगा के कुछ आसान भी बताये। अंत मे ‘सौम्य एक नई उड़ान’ की संस्थापिका सौम्य रंजीता ने अपने सारगर्भित विचार रखे उन्होंने बताया कि मासिकधर्म अभिशाप नही है।यह वरदान है,एक महिला के लिए।साथ ही बताया कि मासिक धर्म के समय कपड़े का बिल्कुल उपयोग न करे । यदि प्रत्येक महिला प्रतिदिन 1 रुपये भी बचाती है तो उनका प्रतिमाह का पैड का खर्चा आसानी से वहन हो सकता है। इस पुण्य कार्य मे नीरज गेमनानी, चंद्रकांत साहू, प्रकाश झा,नेहा तिवारी एवं देबजनी मिश्रा शामिल रहे।

READ MORE:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मोदी की घोषणा के दूसरे दिन घोषणा करते है- धरम लाल कौशिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *