नजूल की ज़मीन को लेकर पीसीसी सचिव से हुई मारपीट, थाने में एफआईआर हुआ दर्ज।

बिलासपुर

ब्यूरो- मुंगेली के कांग्रेस नेता और पीसीसी सचिव हेमेंद्र गोस्वामी से नजूल की ज़मीन को लेकर मारपीट की गयी है।हेमेंद्र गोस्वामी ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है और शासन से सुरक्षा की मांग की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन ने योजना के तहत नजूल की जमीन का विक्रय किया था ।इसमे से एक जमीन पीसीसी सचिव हेमेंद्र गोस्वामी पिता सुफल गोस्वामी उम्र 42 वर्ष निवासी शिक्षक नगर मुंगेली द्वारा पंडरिया रोड पानी टंकी के पास क्रय किया गया था । कल दिनांक 27 मई को आर आई और तहसीलदार द्वारा नजूल की जमीन पर हेमेंद्र को कब्जा दिलाकर सीमांकन कर चुने से चिन्हांकित किया गया था।इसी को लेकर उनके साथ मारपीट की गई है।अपनी एफआईआर में बताया है कि नजूल की जमीन पर चुने के चिन्हांकन को लेकर देवेश शर्मा द्वारा फ़ोन कर बाईपास पुल चर्च के पास बुलाया गया और खरीदे गए नजूल की जमीन पर चिन्हांकन को लेकर माँ बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए ईंट ,लात और हाथ मुक्के से मार पीट किया।इसके कारण मुझे पीठ चेहरे और गुप्तांग में चोट आई है।मेरे साथ।मारपीट करते हुए अन्य लोगों ने भी देखा और बीच बचाव किया।हेमेंद्र गोस्वामी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

READ MORE:  सामने जा रही ट्राला को टक्कर मारकर आग की लपटों में घिरा ट्राला, ड्राइवर की जलकर मौके पर ही मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *