मस्तूरी क्वारंटाइन सेंटर से भेजे गए मजदूर की सिम्स में मौत,लिए गए सैंपल

मस्तूरी

सूरज सिंह-छत्तीसगढ़ में प्रवासी मजदूरों के आगमन से क्वारंटाइन सेंटरों में थोक के भाव से कोरोना मरीज निकल रहे हैं।तो वही अपरीक्षित लोगो के स्वास्थ्य भी बिगड़ रहे हैं। मस्तूरी क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए ऐसे ही एक मजदूर की सिम्स के कोरोना वार्ड में इलाज के मौत हो गयी है।सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

छत्तीसगढ़ में अब लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ता जा रहा है। प्रवासी मजदूरों के लौटने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कोरोना संदिग्ध की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।मरीज मस्तूरी क्वारेंटाइन सेंटर से गंभीर हालत में लाया गया। मरीज को सर्दी-खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ था। 20 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मरीज पुणे से लौटा था। हालत बिगड़ने पर उसे सिम्स में कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया था। कोरोना जांच की रिपोर्ट आने से पहले ही मरीज ने दम तोड़ दिया। मजदूर का कोरोना सेंपल लिया गया है था, लेकिन रिपोर्ट नहीं आया है।फिलहाल मजदूर की मौत कोरोना से हुआ या अन्य किसी वजह से इसकी पुष्टि नहीं हो पाया है। जाँच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा, बता दें प्रदेश में अब तक 172 कोरोना संक्रमित मिले चुके हैं, जिसमें से 62 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है।

READ MORE:  वार्ड 8 में आरसीसी नाली निर्माण का हुआ भूमि पूजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *