क्वारंटाइन सेंटरों में गूंजी किलकारी,दो महिलाओ ने दिया बच्चे को जन्म

कवर्धा

ललित रात्रे-क्वारंटाइन में रह रही दो महिलाओ ने बच्चो को जन्म दिया है।कोरोना के तनाव के बीच क्वारंटाइन सेंटरों में किलकारी गूंजने से लोगो मे आशा की किरण जगी है।यह सुखद खबर पंडरिया विकासखंड के रेंगाबोड और सेनहाभाठा क्वारंटाइन सेंटरों से आयी है।

प्रतिकात्मक चित्र

पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रेंगाबोड और सेन्हाभाटा के क्वारेन्टाइन सेंटर में रह रही गर्भवती महिला ने शासकीय अस्पताल में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। सुरक्षित प्रसव के बाद दोनों शिशुवती महिला को अपने घर पर ही होम क्वारेन्टीन कर दिया गया है। चिकित्सको के मुताबिक दोनों स्वस्थ है। जनपद पंचायत सीईओ श्री नवीन भट्ट ने बताया कि ग्राम पंचायत रेंगाबोड में ग्रीन जोन बेमेतरा से वापस आये हुए मोना-रमेश को क्वारेन्टीन सेंटर रेंगाबोड में बुधवार को प्रातः 8 बजे क्वारेन्टीन करने उपरांत शायं में उन्हें प्रसव पीड़ा होने पर 6 बजे 108 के माध्यम से जिला अस्पताल कवर्धा में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। जहाँ उन्होंने बुधवार को एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। माँ एवं बच्चा(पुत्र) दोनों स्वस्थ है। साथ ही ग्राम पंचायत सेन्हाभाटा में रेड जोन भोपाल से 13 मई को वापस आये हीरा कली पति सतीश को प्रसव पीड़ा होने पर 19 मई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। हॉस्पिटल से डिसचार्ज के बाद इन्हें ग्राम में होम क्वारेन्टीन करने हेतु उचित व्यवस्था कर ली गयी है।

READ MORE:  अनाज बैंक से मिल रहा जरूरतमंदों को सहारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *