बिलासपुर की संस्था लॉक डाउन में शुरू से दे रही सेवा!

मस्तूरी

सूरज सिंह- बिलासपुर की सामाजिक संस्था ‘हंगर फ्री बिलासपुर’ लॉक डाउन के पहले दिन से लेकर आज तक अपने नाम और उद्देश्य के अनुसार काम कर रहा है।यह संस्था लगातार लोगो को भोजन पैकेट और नाश्ते की व्यवस्था कर रही है।

हंगर फ्री बिलासपुर विगत 24 मार्च से लगातार शहर के विभिन्न जगहों पर रूके मजदूर प्रवासी यात्री छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न जरूरतमंद को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। अभी तक लगभग इनके द्वारा 45000 से भी अधिक भोजन पैकेट का वितरण किया जा चुका है।इन सभी के अलावा संस्था के द्वारा प्रवासी मजदूर जो कि पैदल अपने मंजिल की ओर आगे बढ़ रहे हैं उन सभी को सुबह एवं शाम को नास्ता के रूप में पोहा, बिस्किट, इलेक्ट्रॉल एवम ग्लूकोज़ का वितरण किया जा रहा है। जिसमे अभी तक 5500 बिस्किट एवं 3000 इलेक्ट्रॉल के पैकेट का वितरण किया जा चुका है। इनकी सेवा जब तक लॉक डाउन है तब तक जारी रहेगा ।आज स्वास्घ्य कर्मियो के लिए पीपीई किट भी दिया गया ।इसमे मुख्य रूप से नीरज गेमनानी,चन्द्रकान्त साहू, प्रकाश झा,रोशन साहू,रूपेश शुक्ला,मनीष पाटनवार,लकी बंजारे, जयप्रकाश तिवारी,चुन्नी मौर्य,सौम्य रंजीता एवं नेहा तिवारी शामिल है

READ MORE:  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा के द्वारा निकाली गयी मोटरसाइकिल रैली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *