स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा के द्वारा निकाली गयी मोटरसाइकिल रैली ।

तख़तपुर

भूपेंद्र कुमार –

देश के 75 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टि मंडल अध्यक्ष विजयपुर,संतोष कश्यप की अगुवाई में मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। जहाँ ग्राम पाली पालेश्वरनाथ मंदीर से प्रारंभ होकर चोरहा गांव पेट्रोल पम्प के पास तिरंगा बाईक रैली स्थिर हुए… इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ मंडल अध्यक्ष संतोष कश्यप ने क्षेत्र में हो रही खाद की किल्लत को लेकर प्रदेश सरकार की नियत पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया और कहा कि प्रदेश सरकार इसकी जिम्मेदार केन्द्र सरकार को बता रही है जबकि केन्द्र सरकार पिछले साल की अपेक्षा अधिक खाद दे चुकी है।और प्रदेश सरकार खाद को अपने चहेते व्यपारियो को देर रहे हैं,जिससे सोसायटियों में खाद की कमी हो रही है। पिछले दिनों नेताप्रतिपक्ष जी ने विधानसभा में सवाल किया था कि प्रदेश सरकार केन्द्र से खाद की कितनी मांग की है।

READ MORE:  जनपद अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण, कार्यक्रम अधिकारी एक समय पर तीन अलग अलग वजह से मिले अनुपस्थित!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *