सेप्टिक टैंक की सफाई करते पिता पुत्र की दर्दनाक मौत!

बिलासपुर

ब्यूरो- सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी ग्रयाम में सेप्टिक टैंक की सफाई करते हुए पिता पुत्र की दर्दनाक म्रत्यु हो जाने से परिवार में मातम छाया हुआ है।सकरी पुलिस ने मर्ग कायम दोनो के शव परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

सकरी थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रयाम सम्बलपुरी मेंआज सुबह उस समय कोलाहल मच गया जब सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय पिता पुत्र की मौत हो गयी।घटना सुबह 8.30 बजे की है जब सम्बलपुरी निवासी रोहित कौशिक पिता राजाराम कौशिक उम्र 25 वर्ष और राजा राम कौशिक पिता हीरालाल 62 वर्ष अपने मकान में बने सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे थे,कि गैस के कारण बेहोश होकर रोहित टैंक के अंदर गिर गया ।अपने बेटे को सेप्टिक टैंक में गिरते देख उसे बचाने के लिए राजाराम भी पास गया तो वह भी बेसुध होकर टैंक में गिर गया ।पिता पुत्र के टैंक में गिरने की जानकारी घर वालो ने पड़ोसियों को दी जिन्होंने आकर दोनों को निकालने का प्रयास किया ।जब तक उन्हें टैंक से निकाला जाता दोनो की मौत हो गयी थी।इस घटना की सूचना 112 को दी गयी सकरी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर परीक्षण के ले भेजकर मामले की जांच में लग गयी है।

READ MORE:  कृष्णादेवी के द्वारा कराए गए विकास कार्य ही है,उनकी पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *