हंगर फ्री बिलासपुर की पहल, प्रवासी मजदूरों को दिया नाश्ता चाय

मस्तूरी

सूरज सिंह-हंगर फ्री बिलासपुर की संस्था ने पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों को सुबह शाम चाय नाश्ते कराने की अभिनव पहल की है।उसके सदस्य दूसरे राज्यों के लिए पैदल निकले मजदूरों को चाय नाश्ता दे रहे है।

हंगर फ्री बिलासपुर ने एक बार पुनः अभिनव कार्य शुरुआत की है।उसके सदस्य पैदल आ रहे मजदूरों के लिए सुबह और शाम के चाय-नाश्ते की व्यवस्थाकर रहे है। मुख्य रूप से महाराष्ट्र,तमिलनाडु ,कर्नाटका और विभिन्न राज्यो से पैदल चल अपने मंजिल की ओर बढ़ रहे मजदूरों जो कि भूखे प्यासे दिन रात चल कर अपने घर की ओर आगे जा रहे हैं,उनको प्रतिदिन सुबह 5:00 के 9:00 बजे एवं शाम 5 से 11 बजे तक ब्रेड बिस्किट मिक्चर के पैकेट इलेक्ट्रॉल और ग्लूकोस का वितरण कर रहे हैं ।हंगर फ्री बिलासपुर के द्वारा शहर के पेंड्रीडीह बाईपास, सकरी बाईपास एवं तुर्काडीह बाईपास पर अपना सेवा दे रहे है ।जिसमे नीरज गेमनानी, चंद्रकांत साहू ,प्रकाश झा,रूपेश , रोशन, लकी , चुन्नी मौर्य नेहा तिवारी, एवं सौम्य रंजीता शामिल है

READ MORE:  पीसीसी सचिव आशिष की जन-चौपाल, समस्या का किया निराकरण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *