सैलून और पान ठेले भी खुलेंगे,शर्तों रखना होगा खयाल

बिलासपुर

ब्यूरो- लॉक डाउन के कारण लोगों के बढ़े हुए बाल और दाढ़ी कटेंगे और मुंह और होंठ भी लाल होंगे। कलेक्टर ने आज आदेश जारी करते हुए कुछ शर्तों के साथ नाई,सैलून ,स्पा और पान ठेले को सुबह 7 से शाम 4 बजे तक खोलने की इजाजत दे दी है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में 23 मार्च से जारी लॉक डाउन के कारण लोगों की हजामत नहीं बन पा रही थी। जिससे लोगों के बाल और दाढ़ी बढ़ गए हैं । इसी तरह पान,गुटखा,गुड़ाखु और तंबाकू और बीड़ी , सिगरेट के शौकीनों को भी लॉक डाउन के कारण बहुत ही ज्यादा कष्ट उठाने पड़ रहे थे। गुटखाऔर गुड़ाखू तो अपने एमआरपी से दुगने-तिगुने दामों में भी ब्लैक में खूब बिके ।लेकिन कल से आम लोगों यह दोनों तकलीफ दूर हो जाएगी। जिला दंडाधिकारी और कलेक्टर डॉ संजय अलंग ने आदेश जारी करते हुए सैलून,नाई दुकान,ब्यूटी पार्लर, स्पा तथा पान ठेलों को कुछ शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दे दी है

हजामत दुकानों के संचालकों को अपने ग्राहकों की पूरी जानकारी रजिस्टर मेंटेन करना होगा तथा हजामत के लिए डिस्पोजेबल पदार्थों का ही उपयोग करना होगा। एक व्यक्ति में उपयोग किया गया सामान किसी दूसरे व्यक्ति के उपयोग में नहीं लाया जाएगा। इसी तरह पान ठेलों में सिगरेट,गुटखा पाउच ,पान आदि का विक्रय किया जा सकेगा। किंतु ग्राहक पान ठेलों पर खड़े होकर सिगरेट आदि का सेवन नहीं कर पाएंगे ।पान ठेलों को केवल इनके विक्रय का ही छोड़ दिया गया है,ग्राहको को वहां पर खड़े होकर कश लगाने की इजाजत नहीं दी गई है

READ MORE:  स्व.मनहरण लाल पांडेय पुण्यतिथि पर किये गए याद!

देखें आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *