सकरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, प्रतिबंधित कफ सिरप के जखीरे के साथ तीन गिरफ्तार!

बिलासपुर

ब्यूरो- नशे के सरदारों पैरों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सकरी पुलिस ने एक बड़ा हाथ मारा है और तीन आरोपियों को 1100 बोतल ऑनरेक्स कोडीन युक्त कफ़ सिरप के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक यूपी का तो दो लोग बिलासपुर के रहने वाले हैं।


सकरी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक सीजी 10 वाई 6673 के द्वारा नशीली दवाओं का परिवहन किया जा रहा है।मुखबिर की सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ पी शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक आर एन यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविन्द्र यादव ने जोंकी मोड़ के पास नाकाबंदी की और बताये गए नंबर वाले ट्रक की प्रतीक्षा करने लगे।कुछ देर पश्चात वांछित ट्रक आता दिखा,जिसे रोककर पूछताछ किया गया।ट्रक के ड्राइवर हरि शंकर तिवारी पिता लक्ष्मी नारायण तिवारी उम्र 45 वर्ष निवासी सराय थाना ज्ञानपुर जिला भदोही उत्तरप्रदेश ने बताया कि वह मेडिसिन का सामान यूपी से रायपुर ले जा रहा है।साथ मे चल रहे प्रताप सिंह राणा पिता पान सिंह राणा उम्र 20 वर्ष निवासी इम्लीभांठा बिलासपुर व सोहेल खान पिता मंजूर खान उम्र 22 वर्ष निवासी जरहाभाटा बिलासपुर से भी पूछताछ की गई। शुरू में तीनों आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक से मेडिसिन के अलावा एक बोरी और 7 कार्टून में प्रतिबंधित ऑनरेक्स कोडीन युक्त कफ सिरप पाया गया। जिसे ड्राइवर द्वारा सोहेल खान और प्रताप राणा को दिया जाना बताया गया। दोनों के पास इसके वैध दस्तावेज की मांग की गई जिसे दिखाने में भी असमर्थ रहे ।इसके बाद गवाहों के समक्ष प्रतिबंध कफ सिरप के 11 सौ बोतल कीमत 13200 और ट्रक कीमत 5 लाख को जप्त करते हुए। तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई और हिरासत में ले लिया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रविंद्र यादव के साथ उप निरीक्षक मनोज पटेल प्रधान आरक्षक अशोक चौरसिया आरक्षक राजेश्वर क्षत्री, आरक्षक गजपाल जांगड़े,अभिजीत कमलेश्वर यादव,गौकरण सिन्हा का प्रमुख योगदान रहा।

READ MORE:  भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाना क्वारंटाइन मजदूरों का हाल, दिए मास्क और सैनिटाइजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *