दिवंगत ऋषि कपूर की यह बात आपको ज़िन्दगी भर प्रेरणा देगी

बिलासपुर

ब्यूरो- वेटेरन अभिनेता ऋषि कपूर का आज 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।MKM ईश्वर से उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ उनका एक वीडियो शेयर कर रहा है।जिसमे एक गायक धीरज कुमार सानू को उनका एक गाना के बाद आशीष देते हुए जो कहा है ,वह किसी भी व्यक्ती के लिए प्रगति सूत्र हो सकता है ।

फरवरी में एक हॉस्पिटल में चिकित्सा के दौरान धीरज कुमार सानू ने ऋषि कपूर के सामने ही उनके ‘दीवाना‘ फ़िल्म का गीत ‘तेरे दर्द से दिल आबाद रहा ,कुछ भूल गए कुछ याद रहा ‘ गाता है।

उसके बाद धीरज को आशीर्वाद देते हुए ऋषि कपूर कहते हैं- मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है, बहुत तरक्की करो, सफलता प्राप्त करो। मेहनत करो, देखो! शोहरत..नाम ये सब आता है, मेहनत के बाद। जब तक मेहनत के साथ जब थोड़ी किस्मत साथ देगी तो फल अपने आप पेड़ो पे लगेंगे । बस यही एक बात गांठ बांध लेना और कुछ नहीं चाहिए फिर।’

देखें वीडियो

https://youtu.be/p_2MrCr7JhY
READ MORE:  खतरे को आमंत्रित कर रहे खुले बोर होल,कभी भी घट सकती है दुर्घटना!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *