नाबालिक को बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करने वाला पकड़ाया।

तख़तपुर

ब्यूरो- नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गुमशुदगी की सूचना के महज 24 घंटे के अंदर तखतपुर पुलिस ने लड़की को दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

तखतपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सोनबंधा के एक व्यक्ति ने कल तखतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। नाबालिक लड़की की गुमशुदगी की सूचना पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया। विवेचना के दौरान पता चला कि लड़की को ग्राम कपसियाकला निवासी भानु बंजारे पिता शत्रुघ्न बंजारे उम्र 21 वर्ष अपने साथ भगा कर ले गया है। पुलिस ने उसके निवास पर दबिश देकर 24 घंटे के भीतर नाबालिक लड़की को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के द्वारा नाबालिक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करना भी पाए जाने के कारण भारतीय दंड विधान की धारा 366(क), 376 जोड़ने के साथ ही 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

READ MORE:  श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सोनकर परिवार ने 5 लाख किये दान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *