बुधवार सम्पूर्ण लॉक डाउन हटा, अब केवल रविवार को रहेगा पूर्ण लॉक डाउन।

बिलासपुर

ब्यूरो- सप्ताह में दो दिन के सम्पूर्ण लॉक डाउन के आदेश में संशोधन करते हुए, बुधवार को होने वाले सम्पूर्ण लॉक डाउन को हटा दिया गया है।अब केवल रविवार को ही सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा।बाकी सप्ताह के सभी दिनों में सामान्य लॉक डाउन रहेगा और छूट प्राप्त दुकाने खुली रहेंगी।

जिला कलेक्टर और दंडाधिकारी डॉ संजय अलंग ने जिले में रविवार और बुधवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए बुधवार के सम्पूर्ण लॉक डाउन को हटा दिया है।अब बुधवार को छूट प्राप्त सारी दुकाने निर्धारित समय तक खुली रहेंगी।केवल रविवार को ही जिले में सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा और डेयरी, मेडिकल और पेट्रोल पंप बस खुले रहेंगे, बाकी सारे व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

शराब दुकाने 3 मई तक रहेंगे बंद

वही एक अन्य आदेश में देशी विदेशी मदिरा दुकाने,एफ एल 1, एफएल 3 होटल बार ,एफ एल3 शॉपिंग मॉल रेस्टोरेंट बार, और बेवरेजेस को 3 मई तक बंद रखने का आदेश दिया है।इसके कारण शराब दुकाने 3 मई तक बन्द रहेगा।

READ MORE:  आज से जगदगुरु मालकुपीठाधीश्वर श्री राजेंद्रदास देवाचार्य जी का श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन हुआ प्रारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *