रोजगार सहायक ने माँगे पैसे ,मजदूरों ने की शिकायत

तख़तपुर

ब्यूरो- गरीबों को रोजगार देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा के तहत कार्य कराया जाता है।इसमे रोजगार सहायक ग्राम पंचायत स्तर पर मजदूरों के जॉब कार्ड बनाता है।लेकिन इसी मनरेगा जॉब कार्ड को बनाने के लिए रोजगार सहायक द्वारा पैसे मांगे जा रहे थे।इस बात की शिकायत मजदूरों ने जनपद कार्यालय में कर दिया है।रोजागार सहायक को नोटिस जारी कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।मामला तख़तपुर जनपद सम्बलपुरी ग्राम पंचायत का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तख़तपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत संबलपुरी के ग्रामीणों ने अपने ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक के विरुद्ध जनपद कार्यालय में लिखित शिकायत की है।अपनी शिकायत में ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम पंचायत संबलपुरी के रोजगार सहायक रामानुज कौशिक द्वारा मनरेगा के जॉब कार्ड बनाने के लिए प्रति कार्ड 100 से 200 रुपये मांगे जा रहे है।अभी लॉक डाउन के कारण लोगों के पास पैसे नही है,अतः वे देने में सक्षम नहीं है।पैसे नही देने और कुछ पूछने पर रोजगार सहायक रामानुज द्वारा ग्रामीणों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है।साथ ही कहा जा रहा है कि जहां चाहे वहाँ शिकायत कर दो मेरा कुछ बिगड़ने वाला नही है।

इस संबंध में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु गुप्ता का कहना है कि ग्राम पंचायत संबलपुरी के ग्रामीण रोजगार सहायक की शिकायत किये हैं।रोजगार सहायक को नोटिस जारी कर जांच के लिए भेज दिए है।प्रतिवेदन मिलते ही कार्यवाही की जाएगी।

READ MORE:  राशन दुकान संचालक किये गए निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *