राशन दुकान संचालक किये गए निलंबित

मस्तूरी

सूरज सिंह-शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन अधिक मूल्य पर बेचने और मनमानी की शिकायत पर जाँच उपरांत मस्तूरी एसडीएम ने 12 राशन दुकानों के संचालकों को निलंबित कर दिया है।

मस्तूरी क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य दुकान के मनमानी को लेकर ग्रामीण बहुत परेशान थे। कई ऎसे उचित मूल्य दुकान है जो सरकारी रेट से अधिक रेट में बेच रहे है, जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी।ग्रामीणों की शिकायत पर फूड इंस्पेक्टर आशीष दीवान ने जांच कर प्रतिवेदन एसडीएम मोनिका वर्मा मिश्रा को सौंप दिया। एसडीएम ने तय समय पर डिमांड ड्राफ्ट की राशि जमा नहीं करने पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए मस्तूरी जनपद क्षेत्र के 12 शासकीय उचित मूल्य दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।गौरतलब है कि खाद निरीक्षक आशीष दीवान को विकासखंड मस्तूरी में आए केवल 3 माह हुए है। किन्तु उन्होंने पदस्थापना के बाद 12 उचित मूल्य की दुकानें को निलंबित करने हेतु प्रतिवेदन एसडीएम को प्रस्तुत किया। जिसके आधार पर उन सभी 12 उचित मूल्य दुकानों पर निलंबन की कार्यवाही की गई है।

उचित मूल्य दुकानों के नाम इस प्रकार है

  1. धनगवा
  2. ठाकुर देवा
  3. जुनवानी
  4. बकरकुदा
  5. मल्हार
  6. कर्रा
  7. खपरी
  8. जैतपुरी
  9. लिमतरा
  10. सोनसरी
  11. चिसदा
  12. केवटाडिह टागरl
    जैसे 12 शासकीय उचित मूल्य की दुकानें को निलंबित कर दिया गया है। जिससे क्षेत्र के परेशान हो रहे ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली है।

READ MORE:  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया 'कुर्मी चेतना पंचांग 2021' का विमोचन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *