दीवार सांकेतिक संदेश लिख अधेड़ ने की आत्महत्या!

तख़तपुर

गोविंद सिंगरौल– घर की दीवार पर सांकेतिक शब्द लिखकर एक 50 वर्षीय अधेड़ ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निरतु के करहीपारा निवासी परमेश्वर कुर्रे पिता शोभाराम कुर्रे उम्र 50 वर्ष ने आँगन में लगे नीम पेड़ पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली ।इसकी सूचना मृतक के बेटे प्रशांत कुर्रे ने पुलिस को दी।पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर शव को फंदे से उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया।

मरने से पहले लिखा रहस्यमय संदेश

फांसी लगाने से पहले मृतक घर की दीवार पर आरती से शुरू दिव्या से खत्म इल्जाम लिखा था साथ ही एक दीवार पर ‘मौत का कारण आरती (तलाक पत्र पढ़ो) एक पत्र प्रशांत के पास तलाक पत्र पढ़ो,दूसरा रामाधार जांगड़े नयापारा कौड़िया के पास’ लिखा था।इसके अलावा एक दीवार पर इल्जाम -चार औरत की कानाफूसी मौत का कारण भी लिखा था।पुलिस इस सांकेतिक संदेश को समझकर गुत्थी सुलझाने के प्रयास कर रही है।आरती कौन है?दिव्या किसका नाम है? और मृतक से उनका क्या संबंध था ?इस बात की जांच की जा रही है।अभी पुलिस मृतक की दोनो बहुओं से विवाद होने को घटना के होने कारण मान कर चल रही है क्योंकि आए दिन ससुर और बहू के बीच विवाद होता रहता था।

READ MORE:  जनपद सभापति कल से बैठेंगी अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *