एक दर्जन से अधिक कुत्तों की मौत, ग्रामीण आये दहशत में !

बिलासपुर

डेस्क-उत्तरप्रदेश आगरा के थाना बसोनी के गांव शिवलालपुरा और कालकापूरा में संदिग्ध परिस्थितियों में खांसते हुए एक दर्जन से अधिक कुत्तों की मौत हो जाने से ।लोगो मे कोरोना को लेकर एक नई दहशत फैल गयी ।यद्यपि स्वास्थ्य विभाग और वेटनरी विभाग के अधिकारियों ने किसी प्रकार के कोरोना कनेक्शन से इनकार किया है।

उत्तरप्रदेश के आगरा के ताज क्षेत्र के थाना बसौनी के शिवलालपुरा और कलकपुरा में अचानक एक दर्जन से अधिक कुत्तों की खांसने से मौत हो जाने से लोगो मे हड़कंप मच गया । कोरोना के कारण पहले से दहशत में रह रहे लोगो और डरा दिया।कुत्तो के इस तरह मरने की सूचना स्वास्थ्य विभाग और पशु चिकित्सा विभाग के अफसरों को दी गयी।दोनो विभाग के कर्मचारी तत्काल पहुँच कर कुत्तों की जांच की और उन्हें टिका लगाया।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुत्तों की मौत बीमारी से हुई है, साथ ही आवारा घूम रहे कुत्तों का टीकाकरण कर दिया गया है ।लोगो को इससे डराने की आवश्यकता नही है।पशु चिकित्सको ने बताया है कि संभवतः कुत्तों की मौत कैनाइन डिस्टेंपर नामक रोग से हुई है।जो कुतों।में कुत्ते से फैलता है।

READ MORE:  आईसीआईसीआई बैंक ने दिया सओविड केअर सेंटर को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *