एसडीओपी ने बांटे गरीबों को राशन!

तख़तपुर

ब्यूरो – जैसे जैसे लॉक डाउन के दिन गुजरतेेे जा रहे हैं वैसे वैसे गरीबों के सामने राशन की समस्या बढ़ती जा रही है ।इस बात को ध्यान में रखते हुए कोटा एसडीओपी ने कोटा के कोटसागर गांव में गरीबों को राशन वितरण किया ।

लॉक डाउन के गुजरते दिनों के साथ जरूरतमंदों और गरीबों के घर में रखे हुए राशन ही समाप्ति की ओर हैं। ऐसे में उनके सामने राशन की व्यवस्था करना बड़ी समस्या हो रही है ।किंतु प्रशासन भी ऐसे लोगों की सहायता करने के लिए लगातार प्रयत्न कर रहा है ।ऐसा ही एक प्रयास कोटा एसडीओपी रश्मीत कौर चावला ने कोटा के कोटसागर गांव में लोगों को राशन वितरण कर किया। यहां पर दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले लोगों को एसडीओपी कोटा ने स्वयं राशन पहुंचाया। इस कार्य में उनके साथ कोटा थाना प्रभारी आर के सोरी एवं कार्यालयीन स्टाफ उदय पाटले, अभिषेक कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, धर्मेंद्र मरावी और नीरज पोर्ते भी साथ थे।

READ MORE:  लोरमी के अंग्रेजी शराब दुकान के किनारे लगी आग,बड़ी घटना टली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *