ओम और अंकिता बांट रहे लोगों को मास्क और सेनिटाइजर

मस्तूरी

सूरज सिंह- वार्ड क्रमांक 57 के पार्षद ओम प्रकाश पांडेय के द्वारा अपने वार्ड वाशियो के साथ साथ जरूरत मंद लोगो को मास्क सेनेटाइजर का वितरण किया गया।इसके अलावा जिन लोगो को राशन अथवा भोजन की जरूरत है उनकी भी राशन और भोजन की व्यवस्था की जा रही है।जब से लॉक डाउन हुआ है। तब से वार्ड क्रमांक 57 के पार्षद ओम प्रकाश पांडेय जी लगातार अपने वार्ड के लोगो के साथ साथ शहर के जरूरत मंद लोगो की मदद में जुटे हुए है।इस नेक कार्य मे पार्षद ओमप्रकाश पांडेय जी के साथ सबसे महत्वपूर्ण योगदान अंकिता पांडेय कर रही है (जो एक कम उम्र की सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती है)लोगो की मदद करने में पीछे नही हटती।पार्षद ओम प्रकाश पांडेय और सामाजिक कार्यकर्ता अंकिता,अजिता पांडेय द्वारा लगातार अपने वार्ड के साथ साथ शहर के अन्य लोगो को भी बताया जा रहा कि वे मास्क लगा कर रखे, सैनिटाइजर अथवा साबुन से हर कुछ देर बाद हाथों को धोये अथवा सेनेटाइज करे,जितना हो सके घर मे ही रहे,सोशल डिस्टेन्स का पालन करे और 144 धारा का उल्लंघन बिलकुल भी न करे और कोरोना जैसे महामारी से लड़ने में साथ देवे और प्रधानमंत्री कोष में सहयोग प्रदान करने की अपील की।अत्यधिक जरूरत पड़ने पर ही घर से निकले अन्यथा ना निकले। मंद लोगो की मदद करने में मनीष श्रीवास्तव, अजीता पांडेय ,यश पांडेय, छत्रपाल जसवाल, हरि ओम कश्यप, अंशु मिश्रा, तेजस पांडे का भी सहयोग रहा है।

READ MORE:  सचिव की मनमानी,पंचायत भवन में ताला जड़ हुआ नदारद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *