कटघोरा से जुड़े तख़तपुर के तार, एक परिवार किया गया क्वारंटाइन

तख़तपुर

ब्यूरो – तख़तपुर में एक परिवार के कटघोरा जाकर आने की।जानकारी सामने आने के बाद परिवार को क्वारंटाइन कर दिया गया है।साथ सावधानी के लिए मोहल्ले के आने जाने वाले रास्तो पंर बैरिकेटिंग कर दी गयी है।

कटघोरा में एक साथ 7 लोगो के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद प्रदेश भर में हड़कंप मच गया है,और प्रशासन लगातार पीछले 20 दिनों में कटघोरा जाने या आने वालों की पतासाजी में लग गया है।इस बीच तख़तपुर से एक परिवार के कटघोरा जाने और वहां से आने की बात सामने आई है।इस जानकारी के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने उस परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटाइन में भेज कर मोहल्ले के आने जाने वाले सभी रास्तो को बैरिकेटिंग कर घेर दिया है और मोहल्ले में चौकसी बढ़ा दी गयी है।बताया जा रहा है कि इस परिवार के सदस्य 30 मार्च को पारिवारिक गमी होने के कारण कटघोरा गए थे, और 31 मार्च को वापस आ गए थे।अब जबकि कटघोरा छत्तीसगढ़ का कोरोना हॉट स्पॉट बन गया है। तो वहां पीछले 20 दिनों में आने जाने वालों की तलाश में इस परिवार का नाम भी सामने आया है।फिलहाल परिवार को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।परिवार के सभी सदस्यों का कल ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मोहल्ले की सतत निगरानी कर रहे है इसके लिए पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गयी है।

READ MORE:  चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या,खुद भी खाया जहर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *