तख़तपुर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

तख़तपुर

संतोष ठाकुर-तख़तपुर पुलिस ने आज नगर में फ्लैगमार्च किया और लोगो को कानून व्यवस्था बनाये रखने का संदेश दिया।साथ ही कोरोना में रखी जाने वाली सावधानियों के विषय के बताया।

नगर मे रविवार रात जब लोग अपने अपने घरों में दिए जलाने में व्यस्त थे तख़तपुर पुलिस ने एसडीओपी श्रीमती रश्मीत कौर चावला के नेतृत्व में नगर में फ्लैग मार्च निकाला।यह फ्लैग मार्च तखतपुर के चप्पे-चप्पे तक गया, और लोगों से घरों से बाहर निकलने का ना निकलने का आह्वान करते रहे। नगर वासियों ने भी अपने घर की छतों से पुलिस वालों के सहयोगात्मक रुख का ताली बजा कर जमकर स्वागत किया। नगर के प्रायः सभी गली मोहल्लों में लोगों ने ताली बजाकर और जय जयकार करके पुलिस प्रशासन का स्वागत किया। सभी नगरवासी घर की छतों में ही दीप जलाए। श्रीमती रश्मीत कौर चावला ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए पूरा देश आज जूझ रहा है ।इसमें आप सभी सहयोग करें। यह हम आप सभी की सुरक्षा के लिए प्रावधान और नियम कानून तैयार किए जा रहे हैं।फ्लैग मार्च नगर के बड़े बाजार से  जनकपुर रोड , होलिका चौक, सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड ,पड़रिया मोड़ से टिकरी पारा से राम नगर गेट से पुराना मंडी चौक से तखतपुर थाना पहुची । इस अवसर पर थाना प्रभारी पारस पटेल सहायक उपनिरीक्षक हेमसागर पटेल सहित संजय कश्यप , बी केरकेट्टा ,जलेश्वर साहू , सुनीता धृवे मानसिंह कुर्रे आदि पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे।

READ MORE:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मोदी की घोषणा के दूसरे दिन घोषणा करते है- धरम लाल कौशिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *