किसान अपनी समस्या बतायें इन नंबर पर करें संपर्क

लॉकडाउन के दौरान किसानों को आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

बिलासपुर

ब्यूरो

बिलासपुर- जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय अलंग द्वारा नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में कृषकों को होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिये कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-45 में कृषक हेल्प लाइन नंबर 07752-250084 प्रारंभ किया गया है। जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में बी.एल.कंवर प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा मोबाईल नंबर 9630206982 एवं कृषि विभाग के नोडल अधिकारी के रूप में अनिल कौशिक सहायक संचालक कृषि बिलासपुर मोबाईल नंबर 7987152703 व उद्यान विभाग के नोडल अधिकारी के रूप में रामजी चतुर्वेदी मोबाईल नंबर 9424158301, 7772939814 को नियुक्त किया गया है।
हेल्प लाइन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह 10.30 से सायं 5.30 बजे तक लगाई गई है। यहां 1 अप्रैल को डी.के.नेताम, आर.के.जगत, 2 अप्रैल को ए.के.आहिरे, आर.के.जगत, 3 अप्रैल को जमुना प्रसाद उदय, आर.के.जगत, 4 अप्रैल को श्री भरत बर्मन, डी.एस.तोमर, 5 अप्रैल को के.एन.साहू, डी.एस.तोमर, 6 अप्रैल को अमीत कुमार ठाकुर, डी.एस.तोमर, 7 अप्रैल को वैभव चक्रदेव, कु.ज्योत्सना तोमर, 8 अप्रैल को आशीष शर्मा, कु.ज्योत्सना जोगी, 9 अप्रैल को लाकेश कुमार शर्मा, कु.ज्योत्सना जोगी, 10 अप्रैल को नरेश बघेल, पुष्पराज खरे, 11 अप्रैल को श्री कुंज बिहारी पात्रे, पुष्पराज खरे, 12 अप्रैल को के.एम.तिवारी, आर.के.जगत, 13 अप्रैल को ओ.पी.सिंह, आर.के.जगत, 14 अप्रैल 2020 को श्री डी.एस.राज एवं आर.के.जगत की ड्यूटी लगाई गई है।
उक्त कर्मचारी समयावधि में जिला स्तरीय हेल्प लाईन कक्ष में उपस्थित रहेंगे। ड्यूटी के दौरान कृषकों के द्वारा सुविधा मांगी जाने, सूचना प्राप्त होने पर संबंधित पंजी में दर्ज करते हुए उसकी जानकारी नोडल अधिकारी को देंगे। नोडल अधिकारी विभागवार प्राप्त हो रही समस्याओं का यथासंभव निराकरण कर कृषकों को अवगत करायेंगे। समस्या का सार्थक निदान न होने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों से समन्वय कर किसानों से प्राप्त समस्याओं का निराकरण करेंगे।

READ MORE:  मछली बाजार से लोगों को हो रही परेशानी,अन्यत्र लगाने की हुई मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *