अभी भी जारी है 144 का उलंघन

मस्तूरी

सूरज सिंह

मस्तूरी- लॉक डाउन और धारा 144 के उलंघन करने से लोग अब भी नही चुक रहे है।पुलिस भी ऐसे लोगो के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने में देरी नही कर रही है।आज मल्हार में भी ऐसे व्यक्तियों के विरुध्द धारा 188 के तहत कार्यवाही की है।

मस्तूरी पुलिस के द्वारा मल्हार क्षेत्र में 3 लोगो को नियम के उलंघन करने पर गिरफ्तार किया गया। मस्तुरी पुलिस के द्वारा लगातार गश्त पेट्रोलिंग कर लोगों को धारा 144 का पालन करने हेतु लगातार समझाइश दिया जा रहा है परंतु कुछ लोगों के द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है जिस पर सख्ती से कार्यवाही करते हुए मस्तुरी पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें पहले प्रकरण में आरोपी रमाशंकर कैवर्त पिता धरमु कैवर्त उम्र 22 निवासी मल्हार द्वारा मोटरसाइकिल गैरेज संचालित कर रहा था जितेंद्र रजक पिता हरप्रसाद रजक उम्र 33 निवासी जुनवानी द्वारा मल्हार बस स्टैंड के पास दोपहर 12:00 बजे के बाद राशन दुकान संचालित कर रहा था गीता राम पटेल पिता धन सिंह पटेल उम्र 20 निवासी जुनवानी के द्वारा दोपहर 12:00 बजे के बाद किराना दुकान मल्हार बस स्टैंड पर संचालित किया जा रहा था जिसके विरुद्ध थाना मस्तूरी में अप, क्र,120,121,122/2020 धारा 188 भादवि एवं माहमारी अधिनियम 1897 के धारा 03 के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है

READ MORE:  रोजगार सहायक ने अपने पैसे से बाँटे मजदूरों को मास्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *