स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर ने जारी किया कोरोना अपडेट,1 मिला है पॉजिटिव

बिलासपुर

ब्यूरो

बिलासपुर-कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है।इसमें बाहर से आये ,आइसोलेट किये गए,लिए गए सैंपल और उसके रिजल्ट की जानकारी दी गयी है।इस जानकारी के अनुसार बिलासपुर में अभी तक केवल 1 व्यक्ति ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना के प्रबंधन के आंकड़े जारी किए गए है।इन आंकड़ों के अनुसार कुल 413 लोगो बाहर से आये हैं जिनमे से 74 गृहमंत्रालय से प्राप्त जानकारी ,335 डायल 104 से प्राप्त जानकारी और 8 लोग स्वयम से सामने आये है।आज 26 मार्च को बाहर से आये लोगो की संख्या 66 है जिनमे से 26 को रैन बसेरा में और 60 को त्रिवेणी भवन में आइसोलेट किया गया है।अभी तक ट्रेस किये गए घर मे आइसोलेट किये गए व्यक्तियों की संख्या 360 है ।इन व्यक्तियों से लगातार फ़ोन से सर्वेलैंस के द्वारा जानकारी ली जा रही है।जिसमे सब के सब स्वास्थ्य हैं।इसमे आए भी 57 कलकत्ता वापस चले गए हैं।लक्षणों के आधार पर कोरोना की जांच के लिए कुल 44 सैंपल लिए गए हैं।लिए गए सैंपल में से 20 के रिपोर्ट मिल चुके है जिसमे केवल 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।जबकि 23 के रिपोर्ट आने बाकी हैं।आज भी 9 सैंपल लिए गए है,जिन्हें जांच के लिए रायपुर एम्स भेज गया है।

READ MORE:  कोरोना से मौत के भय को दूर करता है टीका इसे लगवायें, गलत अफवाहों में न आयें - रश्मि सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *