एसडीओपी ने किया महिला पुलिस कर्मचारियों का सम्मान!

तखतपुर

संतोष ठाकुर

तखतपुर-अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग की महिला कर्मियों का सम्मान किया गया।इस सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कोटा में एसडीओपी कार्यालय में किया गया।अनुविभागीय थाना क्षेत्रों में पदस्थ महिला पुलिस कर्मियों का आज सम्मान किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रश्मित कौर चावला ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अनुविभाग के थाना में पदस्थ महिला कर्मियों का सम्मान किया ।यह सम्मान महिला पुलिस कर्मियों का पुरुष कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने और पुलिस की जांच और कानून व्यवस्था बनाये रखने में सक्रिय सहभागिता के लिए किया गया।एसडीओपी कार्यालय कोटा में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती रश्मीत कौर चावला वे हाथो क्षेत्र के पुलिस थानों के सहायक उप निरीक्षक दया जैसवानी, महिला आरक्षक शारदा कतलम, रूपांजली सोंचें, तखतपुर थाना सेे सुनीता धुर्वे,पांचो मार्बल का सम्मान किया गया।सभी सम्मानित कर्मियों को गिफ्ट भेंट किया गया और आगे उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

READ MORE:  नगर सरकार टिकी वार्ड 15 के रिजल्ट और निर्दलीय के रुख पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *