अनुविभागीय अधिकारी ने सुनाया चुनावी याचिकाओं पर फैसला!

तखतपुर

अभिषेक सेमर

चुनाव में गड़बड़ी को लेकर लगाई थी 5 पंचायतो के पंच प्रत्याशियों ने याचिका।

चार याचिकाओं में रिकॉउंटिंग के बाद पलटा चुनावी परिणाम

कोटा ब्रेकिंग – अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा के आंनद रूप तिवारी ने निष्पक्ष सुनवाई करते हुए आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तखतपुर जनपद पंचायत के 5 पंचायतों के पंच पद के लिए 6 याचिका लगाई गई थी। जिसकी सुनवाई की गई जिसमें चार पंचायत के पंच प्रत्याशी की गलत मतगणना की वजह से हार गए थे ।दोनो पक्षों के सामने रिकाउंटिंग किया गया जिसमें हारे हुए प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया।तो वही दो पंच प्रत्याशियों की याचिका खारिज जी गई, जिसमें पूर्व में जीते हुए प्रत्याशी यथावत अपने पद में रहने का फैसला सुनाया गया। पंचायत चुनाव में हुई गड़बड़ी को गंभीरता से लेते हुए कोटा sdm आंनद रूप तिवारी ने पीठासीन अधिकारियों पर जाँच करने के बाद दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की बात कही।

READ MORE:  सावित्री राठौर अध्यक्ष और नितेश सिंह बने जनपद उपाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *