धान खरीदी के अंतिम दिन किसानों का हल्ला बोल

तखतपुर

ब्यूरो


तखतपुर- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी के आज अंतिम दिन,खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी नही होने को लेकर क्षेत्र के किसानों ने खरीदी केंद्रों में हल्ला बोल दिया।कहीं कर्मचारियों को बंधक बनाया गया,कही अर्धनग्न प्रर्दशन हुए तो कही चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।इस बीच किसानों के हजारों क्विंटल धान खरीदे ही नही जा सके।


तखतपुर क्षेत्र में आज का दिन किसानों के हंगामे के दिन रहा।क्षेत्र के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में किसानों ने धान खरीदी नही होने के कारण अलग अलग तरीको से विरोध दर्ज कराया।ग्राम पुरैना में धान खरीदी हफ़्तों से बंद थी आज अंतिम दिन किसानों का धैर्य टूट गया और उन्होंने ने ऑपरेटरों ,संचालक मंडल,और केंद्र प्रभारी को बंधक बना लिया ।प्रभारी तहसीलदार और नायब तहसीलदार द्वारा किसानों से बात कर समझाइश और धान खरीदी करवाने के आश्वासन पर छोड़ा गया।
इसी तरह खरीदी केंद्र टंडन में भी कई दिनों से खरीदी बंद थी जिसके विरोध में किसानों ने आज अर्धनग्न प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।


वही लाखासर खरीदी केंद्र में धान बेचने आए किसानों ने महीनों से धान खरीदी नहीं होने का आरोप लगाते हुए बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दिया और धान खरीदी किए जाने की मांग करते रहे एसडीएम और अन्य अधिकारियों के द्वारा बिलासपुर से बारदाानेे मंगवा कर धान खरीदी शुरू करवाने का आश्वासन देने के बाद सड़क जाम को खोला गया ।इस तरह आज अंतिम दिवस अलग-अलग खरीदी केंद्रों में धान खरीदी न होने के कारण किसानों ने हंगामा किया। किंतु फिर भी किसानों के धान खरीदी नहीं जा सके और हजारों क्विंटल धान आज भी बिना खरीदे रह गए।

READ MORE:  किसानों से अधिक लिया जा रहा धान ,अलग अलग बोरों में मिला अलग अलग वजन, स्टेकिंग के लिए भी समुचित व्यवस्था नहीं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *