रोज पीटल में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

बेलगहना

रविराज रजक

बेलगहना-आज रोज पेटल इंग्लिश मीडियम स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभात नंद किशोर पांडेय व अध्यक्ष रवि राज रजक थे । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ की गई ।नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक मंच पर अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में उपस्थित जनसैलाब ने इन नन्हे-मुन्ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर ताली बजाकर खुशियों का इजहार किया ।लगभग 45 से 50 कार्यक्रम बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किये गए ।वहीं टीचर स्टाफ में से एक ऐसे दिव्यांग टीचर भी थे, जिन्होंने अपने अथक प्रयासों से बच्चों को नृत्य सिखा कर स्टेज पर पहुंचाया। इस जज्बे को देखकर लोगों ने उनके कार्यों को सराहा वही स्कूल की प्राचार्य रेनू शुक्ला ने बताया कि पूरा टीचर स्टाफ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत किया है ।मुझे गर्व है कि ऐसे स्टाफ मेरे पास में है।

READ MORE:  भाजपा जिला प्रभारी अग्रवाल ने ली प्रेस वार्ता कांग्रेस सरकार पर हुए हमलावर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *