125 वीं जयंती पर इंडिया गेट पर स्थापित होगी नेताजी की मूर्ति

बिलासपुर

राजीव दुबे

आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक और देश के पहले प्रधानमंत्री नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा दिल्ली में इंडिया गेट पर स्थापित की जायेगी।जब तक उनकी मूर्ति बनकर तैयार नही होती होलोग्राम मूर्ति वहां पर स्थापित रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को इसका अनावरण करेंगे।

आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक और अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित किया जाएगा।इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है।ट्वीट में मोदी ने लिखा है कि सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जब तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यह भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक वहां उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा लगेगी ।होलोग्राम प्रतिमा का प्रधानमंत्री 23 जनवरी, 2022 को अनावरण करेंगे।

 ट्वीट शृंखला में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है

” ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी यह भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा उनके प्रति भारत के आभार की प्रतीक होगी। जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर इस होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।”

देश के कई नेताओं और राजनीतिक लोगो ने मोदी जी की इस घोषणा का स्वागत किया है।

READ MORE:  21 सितम्बर से खुलेंगी पाठशाला, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया गाइड लाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *