12 मई से चलने लगेगी ट्रैन, 11 से शुरू होगी बुकिंग

बिलासपुर- लॉक डाउन के कारण थमे हुए यात्री ट्रेनों के पहिये 12 मई से फिर से चलने लगेंगे।रेल मंत्रायल से जारी और रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा ट्वीट की गई जानकारी के अनुसार 11 मई शाम 4 बजे से रिजर्वेशन की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

लॉक डाउन में महीनों से थमें हुए यात्री रेल के पहिये अब फिर से चलने लगेंगे।रेल मंत्रालय ने 15 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।यह ट्रेनें 12 मई से दिल्ली और इससे जुड़े हुए बड़े स्टेशनों जैसे New Delhi Station connecting डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मिम्बई सेंट्रल,अहमदाबाद और जम्मू तवी के बीच चलाई जाएंगी ।इसके लिए आरक्षण की 11 मई शाम 4 बजे से किया जा सकेगा।अभी केवल एसी वाले डिब्बे ही चलाये जाएंगे जो निर्धारित स्टेशनों पर ही रुकेंगी तथा इसका किराया राजधानी के किराए के समान होगा।यात्रा करने वालो को रेलवे द्वारा जारी दिशा निर्देशों का भी पालन करना पड़ेगा।यात्रियों को चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा।ट्रैन में चढ़ने से पहले यात्रियों को स्वाथ्य परीक्षण से गुजरना होगा और केवल संक्रमण रहित व्यक्तियों को ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

READ MORE:  ईएमआई पर फिर मिला 3 महीने का ग्रेस पीरियड,रेपो रेट भी हुआ कम, आरबीआई गवर्नर ने की प्रेस वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *