हाजमे की गोली बताकर सल्फास खिला हत्या कारित करने वाले गिरफ्तार।

मस्तूरी

सूरज सिंह –

पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को धोखे से सल्फास खिलाकर हत्या करने वाले आरोपियों को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल में छिपाकर रखे गए सल्फास की डिबिया को भी बरामद कर लिया गया है।आरोपी हत्या को आत्महत्या का रूप देना चाहते थे,इसलिए जब मृतक गोली खाकर छटपटाने लगा तो उसके घर सूचना देकर मृतक के पिता को भी बुलाया था।मामला पामगढ़ थाना अंतर्गत भैंसों का है।

पामगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर में दर्ज एक आत्महत्या की सूक्ष्मता से जांच करने और शव परीक्षण तथा विसरा रिपोर्ट के आधार पर मामला हत्या का होने की शंका पर ।पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर और अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए बुलाया गया और कड़ाई करने पर आरोपियों ने सारी सच्चाई बता दी।आरोपियों शिवप्रकाश बंदे पिता रामलाल बंदे उम्र 28 वर्ष साकिन भैसो भांठापारा , तुलेश्वर दिवाकर पिता बेदराम रत्नाकर उग्र 22 वर्ष साकिन भैसो भांठापारा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) ने बताया कि मृतक भूपेंद्र कुर्रे से उनकी पुरानी रंजिश थी।घटना दिनांक 5 दिसंबर कोआरोपियों ने भूपेंद्र कुर्रे, नरेंद्र कुर्रे ,पवन दिवाकर व सम्मी सागर निवासी मैत्तो को तुलेश्वर दिवाकर के घर पर दारू मुर्गा की आयोजित पार्टी में बुलवाया था ।मुर्गा पार्टी बाद सभी अपने अपने घर चले गये। बाद में तुलेश्वर ने मृतक गूपेन्द्र व उसके भाई नरेन्द्र पुरे को उनके घर से बुलाकर भगोलया
तालाब के पास पम्प के किनारे ले गया।वहां पर नरेन्द्र को तूलेश्वर ने 50 रु. देकर पानी पाउच गुटका डिस्पोजल लेने दुकान भेज दिया। इसी दौरान दोनों आरोपियो ने भूपेन्द्र को मृत्यु
करने के नियत से हाजमेंं की गोली बताकर सल्फास खिला दिया ,जिसके कारण भूपेन्द्र छटपटाने लगा ।फिर तूलेश्वर ने उसके पिता विनेश कुमार कुरे को बुलाया और भूपेन्द्र को सीएचसी अस्पताल पामगढ़ लाया जहां डॉक्टरों नेे जांच उपरांत भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया।जहर खाने से मरने की सूचना पर थाना पामगढ़ थाने में आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया।लेकिन पी एम रिपोर्ट में सस्पेक्ट पायजनींग लेख किया गया तथा डॉक्टर द्वारा प्रीजर्व बिसरा परीक्षण में मृतक के बिसरा में एल्युमिनियम फास्फेट जहर होना लेख है ।जुमला विवेचना से दोनों आरोपियों कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा मृतक भूपेन्द्र को पुराने रंजीश के कारण सलफास की गोली खिलाकर हत्या करना स्वीकार करने पर हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज जेल भेज दिया है।पुरी विवेचना कार्यवाही में थाना प्रभारी के पी टण्डन, उप निरीक्षक एसके शर्मा, सहा. उप निरी बी एस राजपूत, सहा उप निरी मनसाराम भगत आर. महेन्द्र राज, सैनिक चन्द्रशेखर प्रधान, अनिल दिनकर का योगदान रहा।

READ MORE:  मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले एक आरोपी एवं अपचारी बालक चढ़े पुलिस के हत्थे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *