हाई टेंशन तार की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत!

बिलासपुर

ललित रात्रे– कवर्धा जिले से एक व्यक्ती की 11 केवी हाई टेंशन तार की चपेट में आज जाने से मौत हो गयी है।मामला पांडातराई थाना के दसरंगपुर गाँव का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले ने जांच शुरू कर दी है।

कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के दसरंगपुर गाँव मे आज सुबह एक व्यक्ति की मौत हाई टेंशन तार में चिपक जाने से हो गयी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दसरंगपुर थाना पांडातराई जिला कवर्धा निवासी प्रदीप चंद्रवंशी सुबह 5 बजे उठकर मनरेगा में काम करने के लिए जा रहा था ।रास्ते मे 11 केवी का हाई टेंशन तार टूटकर गिर गया था।इससे अनजान प्रदीप उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी।मौत हो गयी है।गणव वालो ने परिवारजनो और पुलिस को सूचना दी है।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर श्रव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

READ MORE:  अब मजदूर लाये जा सकेंगे ट्रेन से,गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *