स्कूल कॉलेज खुलवाने एबीवीपी सौंपेगा ज्ञापन

तख़तपुर

ब्यूरो –

कोरोना के कारण लगभग साल भर से बंद स्कूलों और कॉलेजो को फिर से खोलने के लिए एबीवीपी कल ज्ञापन सौंपेगा।शासन से स्कूलों और कॉलेजो में ऑफ लाइन पढ़ाई शुरू कराने की मांग की जाएगी।

कोरोना काल से बंद पड़े स्कूल और कॉलेजो को फिर से खोलने की मांग के साथ एबीवीपी काल तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।ज्ञातव्य है कि कोरोना से बचाव के लिए स्कूल और कॉलेजो को बंद कर दिया गया था।अनलॉक के कई स्टेप लागू होने के बाद भी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थाओं को बंद ही रखा गया है।छत्तीसगढ़ सरकार ने अभी भी शैक्षणिक संस्थाओं को नही खोलने की नीति पर चलने का निश्चय किया हुआ है।वही आठवी तक की परीक्षा को नही आयोजित करने का आदेश जारी कर दिया है।सरकार यह भी मानकर चल रही है कि ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चे सीख रहे हैं और उन्हें अभी सुरक्षागत कारणों से शैक्षणिक संस्थान में नही है।

READ MORE:  ग्रामीण क्षेत्र का लड़का बना अमेज़न में सॉफ्टवेयर डेवलपर, 60 लाख सालाना का मिला है पैकेज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *