सीएमओ के सुने घर से 18 लाख की रकम पार, पुलिस जांच में जुटी।

बिलासपुर

ब्यूरो –

सकरी के रामा लाइफ सिटी में सीएमओ के सुने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर मे रखे 18 लाख नगद रकम को पार कर दिया है।सीएमओ के पति ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।सकरी पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतल चंद्रवंशी तख़तपुर नगर पालिका में सीएमओ के पद पर पदस्थ है।रामा लाइफ सिटी में टी 48 में उनका निवास है।11 मई को जब वे अपने मायके कवर्धा गयी थी तो वही कोरोना पॉजिटिव निकल गयी और होने क्वारंटाइन हो गयी। दुर्ग में कारोबार करने वाले उनके पति ऋषि चंद्राकर कारोबार का 18 लाख नगद राम5 लाइफ सिटी के घर मे रखकर 14 मई को वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने कवर्धा चले गए ।29 मई की शाम 7 बजे जब वे वापस आये और में गेट का ताला खोलकर अंदर घुसे तो देखा कि हाल के स्लाइडर गेट का ताला टूटा हुआ है।अंदर शयन कक्ष में जाकर अलमारी को देखा तो दोनों लाकर टूटे हुए थे।समान बिखरा हुआ था और लाकर में रखे 18 लाख नगर रकम गायब थे।इसकी सूचना सकरी पुलिस को दी ।सकरी पुलिस ने प्रभारी सागर पाठक के नेतृत्व में घटना स्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी है।फिलहाल चोरों का कोई सुराग नही लगा पाया है ।आस पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकलवाये जा रहे है। चोरी कब हुई है इस बात का खुलासा भी नही हो पाया है।

पॉश कॉलोनी में चोरी सुरक्षा पर सवाल!

राम लाइफ सिटी जिले ही नही प्रदेश के पॉश कॉलोनी में गिना जाता है।इसमें बड़े बड़े अधिकारियों और नेताओं के निजी निवास है।लेकिन सुरक्षा मानकों को देखें तो सामान्य दर्जे का भी नही है।जितनी बड़ी कॉलोनी है।सुरक्षा के प्रबंध उतने ही अच्छे और सटीक होने चाहिए।इस कॉलोनी और आसपास आये दिन आपराधिक घटनाएं घटती रहती है।अब सीएमओ के घर से 18 लाख की चोरी ने इसकी सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।

READ MORE:  नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाले पिता पुत्र को पुलिस ने लिया हिरासत में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *