श्रीवास समाज के सम्मेलन में सेन जयंती धूमधाम से मनाने का फ़ैसला।

तख़तपुर

ब्यूरो –

तख़तपुर क्षेत्र के कन्नौजिया श्रीवास समाज के तख़तपुर इकाई का वार्षिक सम्मेलन सम्भागीय अध्यक्ष नरेंद श्रीवास रतनपुर इकाई अध्यक्ष विशेषर श्रीवास मुंगेली अध्यक्ष कार्तिक राम श्रीवास की उपस्थिति में बेलपान में सम्पन्न हुआ।इसमे सेन जयंती को बेलपान में मनाने का निर्णय लिया गया।

तख़तपुर क्षेत्र के कनौजिया श्रीवास समाज की वार्षिक सम्मेलन बेलपान में सम्पन्न हुआ ।इसके मुख्य अतिथि सम्भागीय अध्यक्ष नरेंद श्रीवास के साथ रतनपुर इकाई अध्यक्ष विशेषर श्रीवास, मुंगेली अध्यक्ष कार्तिक राम श्रीवास भी अतिथि रूप में उपस्थित रहे।सम्मेलन में सेन जयंती को धूमधाम से बेलपान में मनाने का निर्णय लिया गया।इसके अलावा अनेक सामाजिक मुद्दों पर वार्तालाप हुई जैसे युवा युवती परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह, युवा युवतियों को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने पर समाज द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर संम्मानित किया जायेगा।इस अवसर पर रामफल श्रीवास श्री मंशाराम श्रीवास लेखराम श्रीवास* रमेश श्रीवास सुरेश श्रीवास विजेंद्र श्रीवास सूरज श्रीवास राजू नित्यानंद देवकुमार कुंजराम सन्तोष रामकुमार दिलहरन भगबली हरदेव प्रकाश कृष्ण कुमार बबलू अशोक श्रीवास व समस्त कनौजिया श्रीवास तख़तपुर से सैकड़ों संख्या में उपस्थिति रहे।यह जानकारी तख़तपुर इकाई अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास ने दी है।

READ MORE:  कांग्रेस के नेताओ ने किया दौरा,की शासकीय मदद के हकीकत की पड़ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *