विधायक ने दिलाई भारी भरकम पार्किंग शुल्क से मुक्ती

बिलासपुर

ब्यूरो-लॉक डाउन पीरियड में रेल्वे स्टेशन पार्क किये हुए वाहन मालिको को पार्किंग शुल्क से छूट मिल गई है।इसके लिए तख़तपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशिष सिंह ने रेल मंडल के अधिकारियों से बात की थी ,जिसके बाद लॉक डाउन पीरियड में पार्किंग में फंसे वाहनों को शुल्क से छूट देने की घोषणा की गयी है।

रेल्वे स्टेशन बिलासपुर के वाहन पार्किंग के ठेकेदारों द्वारा लॉक डाउन अवधि में फसे वाहनों का किराया वसूला जा रहा था ।ठेकेदारों द्वारा लॉक डाउन के डेढ माह का पार्किंग शुल्क लिया जा रहा था जो कि अत्यधिक था। जिसकी सूचना श्रीमती रश्मि आशिष सिंह विधायक तख़तपुर को प्राप्त हुई।विधायक द्वारा समस्या को तत्काल गंभीरता से लेते हुए रेलवे के अधिकारियों से चर्चा की गई एवम मांग की गई कि लॉक डाउन अवधि का शुल्क न लिया जाय। रेलवे के अधिकारी श्री पुलकित सिंघल द्वारा मौखिक रूप से आश्वस्त किया गया है कि लॉकडाउन अवधि का पार्किंग शुल्क यात्रियों से नही लिया जाएगा । साथ ही पार्किंग संचालक को उक्त अवधि के शुल्क को रेलवे द्वारा रियायत दिया जाएगा।

READ MORE:  हाई कोर्ट ने पद रिक्त रखने और सुनवाई तक डिग्री अमान्य करने पर रोक का दिया आदेश!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *