वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का महिला शिखर सम्मान समारोह

बिलासपुर

ब्यूरो –

विश्व ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ के द्वारा दिया जाने वाला शिक्षर सम्मान 14 मार्च को एक समारोह में दिया जाएगा।इसके अंर्तगत ब्राह्मण समाज की उन महिलाओ का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने अलग-अलग कार्य क्षेत्रो में उल्लेखनीय कार्य किये हैं।आयोजन रायपुर में किया जाएगा।

विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ व्दारा महिला शिखर सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 14 मार्च 2021 को राजधानी रायपुर में किया जाएगा है|
फेडरेशन के बिलासपुर जिलाध्यक्ष रेखे॑न्द्र तिवारी ने बताया कि समारोह मे प्रदेश के विभिन्न जिलों मे विभिन्न कार्य क्षेत्रो मे उल्लेखनीय कार्य करने वाली विप्र समाज कि महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह के आयोजन कि जिम्मेदारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुनणनिधि मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नमिता शर्मा बिलासपुर ज़िला अध्यक्ष रेखेन्द्र तिवारी,रायगढ़ ज़िला अध्यक्ष हरेराम तिवारी,राकेश तिवारी (लोरमी) सहित अन्य पदाधिकरियों ने उठाई है।

READ MORE:  जुड़वा कारों की आपस मे हुई आमने सामने टक्कर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *