लो! अब तो बिलासपुर में भी मिल गया कोरोना पॉजिटिव।

बिलासपुर

ब्यूरो

बिलासपुर-सरकार के निवेदन, अपील और सख्ती के बाद भी कुछ खतरों के खिलाड़ी सड़को पर बाहर घूम रहे हैं।ऐसे लोग खुद तो मरेंगे पूरे समाज और देश को बहुत बड़ी महामारी में झोंक देंगे।इन्हें सबक सिखाना और सही संदेश समझना अब बहुत जरूरी हो गया है।क्योंकि अब कोरोना का पैर बिलासपुर में भी पड़ चुका है।यहाँ सऊदी से आई एक महिला पॉजिटिव पाई गयी है।इस तरह छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 6 पहुंच गई है।

अगर हम अब भी गंभीर नही हुए तो सबका मरना तय लग रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक कोरोना से अछूते छत्तीसगढ़ में भी लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।एक ही दिन में 5 नए पॉजिटिव केस मिले है।इनमें से एक बिलासपुर की महिला भी है,बताया जा रहा है बिलासपुर की संक्रमित महिला अभी हाल ही में सऊदी से लौटी थी।जिसे स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आइसोलेशन में रखा गया था। महिला को सर्दी खांसी की शिकायत के बाद उसका सैंपल जांच के लिए एम्स रायपुर भेजा गया था,जिसमे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। अभी महिला का इलाज अपोलो में किया जा रहा है। यद्यपि स्वास्थ्य विभाग ने महिला के संक्रमित होने की पुष्टि अब तक स्वास्थ्य विभाग ने नही की है।बता दे कि रायपुर में एक लड़की के कोरोना पॉजिटिव की खबर के बीच पिछले 24 घंटो में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में तेज़ी से इजाफा हो रहा है।अब रायपुर में 3 दुर्ग में 1 राजनांदगांव में 1 और बिलासपुर में 1 सहित कुल संख्या 6 हो गयी है

READ MORE:  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर रखी वेतन विसंगति दूर करने की मांग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *