लॉक डाउन में लॉक स्कूल से अज्ञात चोर ने पार किया कंप्यूटर प्रिंटर

तख़तपुर

गोविंद सिंगरौल- लॉक डाउन में बंद स्कूल , दुकान और कार्यालय चोरो के निशाने पर है।कही दुकानों से सामान पर हो रहे है तो कही से कंप्यूटर और अन्य उपकरण चोरी किये जा रहे है।ऐसा ही एक मामला गिरधौना से सामने आया है जहां एक स्कूल से लॉक डाउन के दौरान कंप्यूटर और प्रिंटर पार हो गया।इसकी जानकारी स्कूल संचालक को स्कूल भवन खोले जाने पर हुई।

सकरी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगोई निवासी विष्णु प्रसाद कौशिक ने सकरी थाने में वपोर्ट दर्ज कराया है कि गिरधौना में उसके द्वारा संचालित किए जा रहे स्कूल सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक शाला से लॉक डाउन में बंद के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने विद्यालय भवन से कंप्यूटर और प्रिंटर चोरी कर लिया है।विष्णु प्रसाद कौशिक को इस बात की जानकारी तब हुई जब उसके स्कूल भवन को ग्राम सचिव द्वारा क्वारंटाइन सेंटर बनाकर मजदूरों को ठहराने के लिए खोला गया।स्कूल भवन कों खोले जाने पर बाहर का ताला लगा था लेकिन अंदर के दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ था और स्कूल में रखे असेम्बल्ड कंप्यूटर और एच पी का प्रिंटर कीमत लगभग 30 हजार चोरी हो गए है।इसकी जानकारी विष्णु कौशिक को दी जिसने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है।पुलिस ने मामले ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

READ MORE:  कार चोरी की नीयत से कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों में तोड़ फोड़ करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *