लॉक डाउन में चोरों की बल्ले-बल्ले, चार दिन तक बार को बनाया अड्डा।

रायपुर

ब्यूरो –

लॉक डाउन में धंधे बन्द होने की मार झेल रहे व्यापारियों पर चोरों की करामात दोहरा नुकसान कर रहा है।लॉक डाउन में बंद रायपुर के एक बार को चोरों ने चार दिन तक अपना अड्डा बनाये रखा।वे यहां चार दिन तक आते रहे, और रखी महंगी शराब का लुत्फ़ स्नैक्स के साथ उठाते रहे ।यही नही अपने साथ महंगी शराब की बोतले भी ले जाकर अपने ग्राहकों को बेचते रहे।चोरों की यह वारदात सीसीटीवी में कैप्चर होता रहा।इसका खुलासा बार मालिक के बार में आने पर हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर के पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत भाठागांव के जिलेट बार मे 5 चोर लगातार चार दिनों तक ऊपर से सीढ़ी लगाकर घुसते रहे और बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया।चोरों एलईडी टीवी,बर्तन, आलू प्याज, आटे की बोरी के साथ 52 महंगी शराब की बोतलों 70 बियर की बोतलों के साथ डिस्प्ले में रखी महंगी वाइन पर हाथ साफ कर दिया।इस दौरान क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त होती रही,मगर उन्हें इसकी जरा भी भनक नही लगी। चोरी खुलासा बार मालिक सत्यम तिवारी के बार मे आने से हुआ।दरअसल चोरों ने चोरी के लिए कुछ बिजलियाँ जला दी थी।इसकी जानकारी उनके परिचितों ने उन्हें दिया था मगर पारिवारिक व्यस्तता की वजह से देखने नही आ पाए थे।बुधवार को फुरसत मिलने पर वे बार आये तो सामान बिखरा था और दरवाजे टूटे हुए थे।उन्हें समझते देर नाहींलगी की क्या हुआ होगा ।सीसीटीवी देखा तो पता चला कि चोर 22 तारीख से 26 तारीख के बीच लगातार आते रहे है।इसकी जानकारी पुरानी बस्ती थाने में दी।सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 5 युवको को धर दबोचा लेकिन उनसे सामान बरामद नही हुआ ।चोरी का सामान उन्होंने ग्राहकों को बेच दिया था।

READ MORE:  अभद्र भाषा के साथ मुख्यमंत्री और कुर्मी समाज के अपमान पर हुआ एफआईआर दर्ज।

एक साल पहले भी हुई थी चोरी

बार में लगातार चार दिन तक चोरी को अंजाम देते रहे पांचो युवको से पूछताछ में उन्होंने बताया कि एक साल पहले भी उन्होंने इसी बार मे चोरी की थी। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर सामान खरीदने वालों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।वही इसकी सूचना आबकारी विभाग को भी दे दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *