राजनांदगांव के मदनवाड़ा में नक्सल मुटभेड़ में थाना प्रभारी शहीद, चार नक्सलियों के शव भी हुए बरामद

बिलासपुर

ब्यूरो-(राजनांदगांव)- राजनांदगांव के मदनवाड़ा में देर रात हुए नक्सल मुटभेड़ में थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गए है।वही सर्चिंग के दौरान चार नक्सलियों के शव और ए के 47,दो एसएलआर और एक इंसास राइफल भी बरामद हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुर मोहला क्षेत्र।में नक्सलियों के होने की सूचना थाना प्रभारी को हुई थी।रात 9 बजे के आस पास थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा दल बल के साथ सर्चिंग में निकले थे।रात 11 बजे के करीब परधौनी गांव के जंगल मे उनकी नक्सलियों से मुटभेड़ हो गयी।पुलिस को आते देख नक्सिलयों ने पहाड़ी से फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की।दोनो ओर से घंटो गोली बारी चलती रही ।इस बीच थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा के पेट से गोली पार हो गयी ,और वे नक्सलियों से टक्कर लेते हुए शहीद हो गए।पुलिस की जवाबी कार्यवाही में चार नक्सली भी मारे गए है।हमले की सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए थे।क्षेत्र में नक्सलियों के लिए सघन सर्चिंग जारी है।

READ MORE:  बिना अनुमति नही बढ़ा सकेंगे फीस, नहीं दे सकेंगे टीसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *