रक्षा बंधन में दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी राखी और मिठाई की दुकानें।

बिलासपुर

ब्यूरो- प्रदेश में कोरोना के चलते विभिन्न शहरों में कलेक्टरों द्वारा लगाए गए लॉक डाउन के कारण त्यौहारी सामान की दुकान नही खुलने से होने वाली परेशानी को देखते हुए।कलेक्टरों ने कुछ रियायत दी है।बिलासपुर में भी जिला दंडाधिकारी और कलेक्टर सारांश मित्तर ने राखी और मिठाई की दुकानो निर्धारित शर्तों के साथ 12 बजे तक खोलने की छूट दी है।दुकाने सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी।

रक्षा बंधन को लेकर राखी और मिठाई की दुकाने कल सुबह प्रातः 6 बजे से 12 बजे तक खुली रहेंगी।इसके लिए जिला कलेक्टर सारांश मित्तर ने आदेश जारी कर दिए है।इस आदेश में राखी और मिठाई की दुकानो को दोपहर 12 बजे तक खुली रखने की छूट दी है।इस दौरान सोशल डिस्टेंस और सुरक्षा निर्देशो का पालन करना पड़ेगा लॉक डाउन की बाकी शर्ते पूर्व में जारी आदेश के अनुसार ही रहेगी।

READ MORE:  गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकराए मोटरसाइकिल सवार,एक की मौके पर हुई मौत!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *