युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलते ही तेलियापुरान हुआ सील

लोरमी

महेश कश्यप-

मुंगेली जिले के लोरमी जनपद क्षेत्र के तेलियापुरान गाँव मे एक ही परिवार के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।कोरोना पॉजिटिव मिलते ही गाँव को सील कर दिया गया है आने जाने वाले रास्तो पंर बैरिकेडिंग कर दी गयी है।युवक और एक अन्य को कोविड – हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।युवक होम क्वारंटाइन में था।

मुंगेली जिले के लोरमी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेलियापुरान में दो लोग कोरोंना पॉजिटिव पाए गए हैं।पॉजिटिव पाए गए युवक गाँव के ही क्वारंटाइन में रखे गए थे ,जहाँ से उन्हें छोड़े जाने के बाद होम क्वारंटाइन में थे। गांव वालों ने बताया कि युवक कमाने के लिए महाराष्ट्र गया हुआ था ।जैसे ही लॉकडाउन शुरू हुआ अपने घर पहुंचे जिसके बाद उन्हें गांव के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया । अचानक तबीयत खराब हुई तब घर वालों ने गांव के प्रधान को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुंच कर उस युवक को कोविड-19 अस्पताल मुंगेली में भर्ती किया गया।जहां उसका इलाज चल रहा है ।युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गाँव के आने जाने वाले रास्तो की बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है।युवक के घर मे 5 सदस्य है जिसमे से दो के रिपोर्ट पॉजिटिव आये है जबकि बाकी के रिपोर्ट का इंतजार है।

READ MORE:  फिर बिगड़े तहसीलदार साहब के बोल, मिल रहे अभयदान से बढ़ रहा हौसला!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *