यह रेलवे का शेषनाग है ,जानिये इसके बारे में,देखें वीडियो!

बिलासपुर

ब्यूरो- रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया यह रेलवे का शेषनाग है।चार मालगाड़ियों से बना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चलाया गया यह संभवतः सबसे लंबा रेल है।इसके पूर्व एसईसीआर ने 174 वैगन वाली 2.25 किमी लोडेड मालगाड़ी का संचालन कर चुका है।

एसईसीआर बिलासपुर ने गुरुवार को दोपहर 12 बजे नागपुर रेल मंड़ल के दुर्ग के समीप परमलकम्मा स्टेशन से एक चार मालगाड़ी के बराबर लंबाई वाली माल गाड़ी को कोरबा के।लिए रवाना किया ।इसका नाम शेषनाग दिया गया है।शेषनाग की लंबाई 2.8 किमी है और इसमे कुल 251 रैक तथा 9 इंजन लगे हुए है।तीन इंजन सामने और इसके बाद दो-दो इंजन लगाए गए हैं।परमलकम्मा से बिलासपुर तक के ढाई सौ किमी का सफर छः घंटे में पूरा किया।इस दौरान इसकी गति 65 से 80 किमी प्रति घंटे की रही।

देखें वीडियो

READ MORE:  देखें वीडियो श्री श्री रविशंकर ने राहुल गांधी को दी 'जोकर ' की संज्ञा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *