मुंगेली में सामाजिक संगठन कर रहा लोगों की मदद!

मुंगेली

नीलकमल ठाकुर

मुंगेली- जैसे जैसे लॉक डाउन के दिन निकलते जा रहे हैं आम आदमी की मदद के लिए सामाजिक संगठन भी आगे आते जा रहे है।मुंगेली जिले में लॉक डाउन के दौरान लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमे एक सामाजिक संस्था गरीब परिवारों और असहाय लोगो के लिये मशीहा बन कर लोगो की मदद कर रहा है। उस संस्था का नाम है ,,प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन मुंगेली।


आज मुंगेली सब्जी मंडी में संस्था द्वारा बनाये गये मास्क और सेनेटाइजर का वितरण पुलिस प्रशासन के माध्यम से किया गया। ,सब्जी मंडी में अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक कमलेश्वर चंदेल ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तेजराम पटेल, डी.एस.पी.श्रीमती साधना सिंह और मनीषा परिहार ने प्रयास अ स्माल स्टेप के सदस्यों के साथ आम लोंगो को कैरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया ।साथ ही ग्रामीणों को महामारी से नहीं डरने और लडने के लिए प्रेरित किया गया।
,सभी से पुलिस प्रशासन ने एक दुसरे से निश्चित दुरी बनाकर ही रहने की अपील की ।सब्जी बाजार में भीड न लगाने,आवश्यक न घुमने की सख्त चेतावनी दी गयी। मंडी में 170,मास्क और सभी को सेनेटाइजर से हाथ साफ करवाया गया।

घर में रहिये सुरक्षित रहिये

READ MORE:  महीने भर पहले शहीद हुए जवान की पत्नी ने दिये सीएम राहत कोष में दान मुख्यमन्त्री ने किया नमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *