मस्तूरी
सूरज सिंह- पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनसरी सोन में महिला स्व सहायता समूह ने गूंगे और मानसिक रूप से कमजोर दंपति के घर दबाव पूर्वक महुआ शराब बनवाते गाँव के पंच को पकड़ा और उसके विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई।वही एक दूसरे मामले में पचपेड़ी पुलिस ने एक व्यक्ति को कच्ची महुआ शराब बेचते पकड़ा है।उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया है।

पचपेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनसरी सोन में वैभव लक्ष्मी कल्याण महिला समिति के द्वारा शनिवार को गांव में गस्त किया जा रहा था ।सूचना मिली कि तालाब पारा निवासी कोंदा के घर मे महुआ शराब बनाया व बेचा जा रहा हैं ।तब महिला समिति के सदस्यों ने जा कर देखा तो तकरीबन रात के 9 बजे उसके घर से 2 बाल्टी धुला महुआ और चूल्हे में भी महुआ पकता हुआ मिला,जिस पर महिला समिति ने पूछ ताछ किया ।पता चला कि गांव के ही वार्ड क्र,11 के पंच शत्रुहन साहू पिता हरिशचंद्र साहू के द्वारा शराब बनवाया जा रहा था ।यह बात खुद शत्रुहन साहू के द्वारा महिला समिति के समक्ष स्वीकार किया गया ।कोंदा विश्कर्मा गूंगा है और उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर है,इसलिए पंच शत्रुहन साहू के द्वारा शराब बनाने के लिए दबाव पुर्वक जगह की मांग की गई थी। इसके दबाव में आकर गरीब परिवार द्वारा अपने घर को शराब बनाने के लिए दिया गया था ।पूरे मामले की महिला समिति के द्वारा पचपेड़ी पुलिस को लिखित में शिकायत दिया गया है ,और कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है।

वही पचपेड़ी थाना अंतर्गत ही एक अन्य मामले में एक व्यक्ति को तालाब किनारे महुआ शराब बेचते पकड़ा गया है।व्यक्ति के द्वारा शराब बेचे जाने की सूचना ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा ढ़ी गयी थी। ग्राम कुकुर्दी केरा में भगेला गन्धर्व पिता भगाऊँ राम 55 वर्ष के द्वारा अवैध रूप से कच्चा महुआ शराब बनाया व बेचा जा रहा था, जिसकी सूचना ग्रामपंचायत कुकुर्दीकेरा के सरपंच ने पचपेड़ी पुलिस को दी ।आरोपी के कब्जे से कुकुर्दीकेरा चिल्हाटी तालाब किनारे सफेद गेलन में कच्चा महुआ शराब 03 लीटर जप्त किया गया और भगेला गन्धर्व को विधिवत गिरफ्तार किया ।समक्ष जमानतदार उपस्थित आने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।